A Magical week (7 Days) in The Maldives

maldives

मालदीव (Maldives),  दुनिया के सबसे सुंदर और आकर्षक द्वीप समूहों में से एक है। यहाँ का सूर्यास्त इस जगह को और भी रोमांटिक बना देता है। यह उत्तर मध्य भारतीय समुद्र में स्थित है तथा अपनी सफेद बालुओं और नीले समुद्र के लिए जाना जाता है। यह एक पर्यटन स्थल होने के साथ साथ रोमांटिक हनीमून के लिए भी लोकप्रिय है। इस ताजगी और सौन्दर्य से भरपूर द्वीप समूह में एक सप्ताह की मालदीव यात्रा का अनुभव करना एक सपने के जैसा है।

इस लेख में हम मालदीव (Maldives) की रोमांटिक बजट यात्रा की पूरी जानकारी दे रहे हैं, जिसमे हम आपको मालदीव (Maldives) यात्रा का पूरा विवरण देंगे। जैसे कि मालदीव कैसे जाएँ? वहां रहने का स्थान, वहां के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों आदि के बारे में जानकारी शामिल रहेगी। जिससे कि आपकी मालदीव की यात्रा और अधिक सुखद तथा यादगार रहे। इसलिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

 

मालदीव (Maldives) कैसे पहुंचे ?

how to reach Maldives

आप अपने शहर से हवाई जहाज के द्वारा मालदीव पहुँच सकते हैं। मालदीव की राजधानी माले का हवाई अड्डा, वेलान इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए मालदीव के सभी द्वीपों के साथ जुड़ा हुआ है। मालदीव पहुँच कर आप वहां रुकने के लिए अपने बजट के हिसाब से कोई रिसोर्ट या फिर कोई लोकल गेस्टहाउस में बुक कर वहां आराम कर सकते हैं।

बेहतर होगा यदि आप होटल की बुकिंग किसी वेबसाइट के द्वारा पहले ही कर लें। होटल में पहुँच जाने पर आराम करिये। उसके बाद आप अगले दिन की यात्रा के बारे में योजना पर विचार कर सकते हैं।

 

Day 1 : माले,मालदीव(Maldives) की राजधानी

male

आपकी मालदीव(Maldives) की यात्रा की शुरुआत, मालदीव की राजधानी माले से होगी। माले, मालदीव की राजधानी है और सबसे बड़ा शहर है। यह द्वीप मालदीव के 26 समूहों में से एक है और देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में स्थित है। माले एक समृद्ध शहर है जिसमे सरकारी कार्यालय, वाणिज्यिक क्षेत्र और पर्यटन सेक्टर स्थित है।

माले शहर कोने कोने से समुद्र से घिरा हुआ है और एक समृद्ध शहर होने के साथ साथ एक पर्यावरणीय शहर भी है। यहाँ का मौसम साल भर सुहावना रहता है। जिससे यह पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थान बना हुआ है।

माले में घूमने के लिए बहुत से स्थान हैं जो कि मालदीव की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाता है जैसे कि:-

  • सुल्तान पार्क
  • इस्लामिक सेंटर
  • मालदीव राष्ट्रीय स्टेडियम
  • राष्ट्रीय म्यूजियम

 

[ये भी पढ़ें: Exploring Shimla: A Journey to the Queen of Hills ]

Day 2 : माले से माफुशी द्वीप

आप अपनी मालदीव(Maldives) की यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत माफुशी द्वीप से कर सकते हैं। माफुशी द्वीप, मालदीव के एटोल्स यानि समूहों में से एक छोटा एटोल है। यह मालदीव की राजधानी माले से दक्षिण पश्चिम में स्थित है। माफुशी द्वीप भी मालदीव के अन्य द्वीपों की तरह अपने सुंदर सफेद रेत के तट और साफ़ समुद्र के पानी के लिए प्रसिद्ध है।

माफुशी द्वीप पर करने के लिए बहुत सी गतिविधियां हैं, जो इस स्थान को बाकी द्वीपों से अलग करती हैं।

scuba diving

Tourist Activities :

यहाँ आपको कई तरह की टूरिस्ट गतिविधियां देखने को मिल जाएंगी जैसे कि

  • Scuba diving
  • Boat rides
  • Fishing
  • Snorkeling

 

Dolphin Watching :

समुद्री जीवों में जिज्ञासा रखने वाले लोग यहाँ dolphin watching का आनंद ले सकते हैं। एटोल के आस पास डॉलफिन के समूह दिखाई देते हैं, जो देखने लायक होता है।

Nature of Beauty :

माफुशी द्वीप समूह का प्राकृतिक सौन्दर्य देखते ही दिल को छू लेता है। साफ़ समुद्री पानी, गहरे जंगल और सफेद रेत के तट यहाँ के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।

Local Culture :

माफुशी द्वीप में आपको मालदीव(Maldives) की संस्कृति का भी अनुभव मिलता है। वहां के लोगों से मिलके उनके पारम्परिक घरों को देखने का भी मौका मिलता है।

Hotel and Resorts :

माफुशी द्वीप पर आपको कुछ होटल और रिसॉर्ट्स भी मिल जायेंगे जो आपको आरामदायक स्टे का अनुभव करवाते हैं। यहाँ आपको महंगे रिसॉर्ट्स से लेकर सस्ते गेस्टहाउस भी मिल जायेंगे।

Day 3 माफुशी द्वीप से थुलुष्धू द्वीप

तीसरे दिन की शुरुआत आप थुलुष्धू द्वीप से कर सकते हैं। यह द्वीप माफुशी द्वीप से 51 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ आपको एक आरामदायक रिसोर्ट मिल सकता है। थुलुष्धू द्वीप में आप समुद्र के किनारे शांति और सुकून का आनंद ले सकता है।

Spa at Canopus Retreats

थुलुष्धू द्वीप पर करने के लिए निम्नलिखित गतिविधियां हैं।

  • Spa at Canopus Retreats
  • Blue Sea Surf and Sail
  • Aquatic Water Sports
  • Sea Star Diving Center

Day 4 आलिफुशी द्वीप

चौथे दिन की यात्रा के लिए हम थुलुष्धू द्वीप से आलिफुशी द्वीप की ओर निकलेंगे। यह द्वीप मालदीव(Maldives) का सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ आपको अच्छे से अच्छे रिसोर्ट मिल जायेंगे। इस द्वीप की सुन्दरता देखने लायक है। आप यहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

maldives-Alifushi

Day 5 रास्धू द्वीप

पांचवे दिन की यात्रा हम रास्धू द्वीप पर करेंगे। यह एक बहुत ही शानदार द्वीप है। रास्धू, मालदीव(Maldives) का लोकल द्वीप है। यह माले से 56 किलोमीटर दूर है। यहाँ आपको हर तरह की शॉप भी मिल जाएँगी। मोबाइल शॉप,सुपर मार्किट, पुलिस स्टेशन हॉस्पिटल आदि। यह द्वीप आपको उन सब चीजों का आनंद देता है, जो आपको अपनी सपनों की यात्रा के लिए जरूरी है।

रास्धू द्वीप विश्व भर में डाइविंग और स्नोर्केलिंग के लिए जाना जाता है। यह द्वीप स्कूबा डाइविंग सीखने वाले लोगों के लिए सबसे अच्छा है। यहाँ छोटी छोटी मछलियाँ, शार्क, डॉल्फिन के समूह और कई तरह के समुद्री जीव जंतु देखने को मिल जाते हैं।

Rasdhu-maldives

रास्धू में आप वहां के लोकल भोजन का आनंद ले सकते है। यहाँ कुछ रेस्तरां की लिस्ट है। आप वहां जा सकते है और भोजन का आनंद ले सकते हैं।

  • Palm Shadow
  • Alimente
  • Icoco
  • Coffee Ole
  • Lemon Drop

Day 6 रास्धू द्वीप से माले में वापसी :

male-shoping

मालदीव(Maldives) यात्रा के छठे दिन हम राजधानी माले में रास्धू द्वीप से वापसी करेंगे। माले में अनेक तरह की दुकाने हैं। आप माले में शॉपिंग कर सकते हैं और अपने होटल में वापिस आकर अपने सामान को पैक कर सकते हैं।

[ये भी पढ़ें : Discovering Jaipur (Pink City): A Pocket-Friendly Travel Guide ]

Day 7 मालदीव को विदाई

maldives airport

अभी समय आ गया है मालदीव को अलविदा कहने का। मालदीव की हमारी यात्रा का अंतिम दिन आ गया। अभी हम अपने होटल से वेलान इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। हम मालदीव की यात्रा के कभी न भूलने वाले हसीन पलों को अपने साथ लेकर जा रहे हैं।

मालदीव की यात्रा के लिए साथ क्या ले जाएँ

मालदीव की यात्रा के लिए आपको कुछ खास चीज़ें अपने साथ ले जानी चाहिए। ताकि आपको अपनी यात्रा के दौरान कोई भी परेशानी न हो। नीचे कुछ जरुरी चीजों की सूची दी गई है, जिन्हें आप अपने साथ ले जा सकते हैं।

  1. Travel Documents
      • पासपोर्ट
      • हवाई जहाज़ टिकट
      • होटल बुकिंग की डिटेल

 

  1. Health and Travel Insurance
      • हेल्थ इन्शुरन्स डाक्यूमेंट्स
      • दवाइयाँ

 

  1. Money and Payment Option
      • कैश
      • क्रेडिट/डेबिट कार्ड

 

  1. Clothing and Accessories
      • आरामदायक कपड़े
      • स्विमिंग कपड़े
      • आरामदायक जूते

 

  1. Sun Protection
      • धूप से बचने के लिए हैट
      • धूप वाला चश्मा
      • सनस्क्रीन
      • लिप बाम

 

  1. Personal Items
      • टूथब्रश
      • टूथपेस्ट
      • शैम्पू

 

  1. Electronics
      • कैमरा
      • मोबाइल फ़ोन
      • मोबाइल फ़ोन चार्जर
      • पॉवर बैंक

 

पैकिंग से पहले आप सामान की एक सूची तैयार कर ले। फिर एक एक कर के सामान पैक करना शुरू करे और साथ में सूची में चेक करते रहें। ताकि कोई भी आपका जरूरी सामान छूट न जाये।

मालदीव की अधिक जानकारी के लिए आप मालदीव टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। मालदीव की ये यात्रा आपको कैसी लगी। हमें कमेंट कर के जरुर बताएं।

धन्यवाद।

ये भी पढ़ें :-

The Ultimate Guide to Budget Travel in Kullu Manali: Fun and Fantastic!
Exploring the Serenity of McLeod Ganj: A 5-Day Retreat in the Lap of the Himalayas
Gulmarg to Dal Lake: A Srinagar Adventure
Exploring Ladakh on a Budget: Travel Guide for an Unforgettable

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *