अगर आप भी Kullu Manali घूमने का प्लान बना रहे हैं और Kullu Manali के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आप सही जगह आये हैं। क्योंकि अगर हम यहाँ घूमने जा रहे हैं और हमें वहां की सही जानकारी नही होगी तो इससे एक तो हमारा फालतू का खर्चा भी होगा। दूसरा समय की बर्बादी और परेशानी सो अलग। इस आर्टिकल में हम आपको Kullu Manali के बारे में वो सब कुछ बताएँगे जो आपको वहां घुमने में मददगार होगा और वो भी आपकी जेब के खर्चे को देखते हुए। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें ।
इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे।
- आप Kullu Manali कैसे जा सकते हैं?
- Kullu Manali में आप कहाँ ठहर सकते हैं? जो आपके बजट के लिए ठीक हो।
- Kullu Manali में घूमने वाली कौन कौन सी जगहें हैं?
- Kullu Manali का लोकल भोजन और प्रसिद्ध मंदिर।
- Kullu Manali में कौन कौन सी बातों का ध्यान रखना है?
- वहां जाने के लिए कौन सा जरुरी सामान साथ ले कर जाना है?
आप हिमाचल घूमने कि सोच रहे हों और आपके मन में Kullu Manali का ख्याल न आये ये तो हो ही नहीं सकता । वैसे तो पूरे हिमाचल में ऐसी बहुत सी जगह हैं, जो अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जानी जाती हैं, परन्तु Kullu Manali ने पर्यटकों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है।
Kullu Manali भारत देश के राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित है । यह दोनों शहर पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है । यहाँ हर साल हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं । देश विदेश के हजारों पर्यटक हर साल यहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद उठाने के लिए खींचे चले आते हैं ।
तो सामान बांधिए, अपना बैग तैयार करिये, अपनी फैमिली और दोस्तों को इकट्ठा करिये और चलिए हमारे साथ Kullu Manali की रोमांचक यात्रा पर ।
कुल्लू मनाली कैसे पहुंचे ?(How to reach Kullu Manali ?)
अपनी व्यक्तिगत गाड़ी से :
अगर आप Kullu Manali अपनी गाड़ी से जाना चाहते हैं तो अपने किसी भी नजदीकी बड़े शहर से NH21 और NH3 को फोलो कर के Kullu Manali पहुँच सकते हैं। अपनी गाड़ी में जाने से पहले वहां के लोकल ट्रैफिक नियमों का जरुर ध्यान रखें।
हवाई जहाज के द्वारा :
Kullu Manali जाने के लिये आप हवाई यात्रा भी कर सकते हैं। आप किसी भी हवाई अड्डे से भुंतर एअरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। फिर भुंतर एअरपोर्ट से आप लोकल बस या फिर टैक्सी ले सकते हैं।
रेलगाड़ी से यात्रा :
Kullu Manali जाने के लिए रेलगाड़ी भी एक अच्छा विकल्प है, जो कि आपकी जेब पर भी ज्यादा असर नही पड़ेगा। आप अपने किसी भी नजदीकी रेलवे स्टेशन से जोगिन्दर नगर रेलवे स्टेशन के लिए रेलगाड़ी ले सकते हैं। जोगिन्दर नगर रेलवे स्टेशन पहुँच कर आप मनाली के लिए बस या फिर टैक्सी ले सकते हैं।
बस से यात्रा :
Kullu Manali जाने के लिए आप बस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वोल्वो बस में आप आराम से Kullu Manali केलिए यात्रा करते सकते हैं।
Kullu Manali पहुँच कर आप वहां घूमने के लिए लोकल बस, टैक्सी और ऑटो रिक्शा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
[ये भी पढ़ें: Exploring Shimla: A Journey to the Queen of Hills ]
Day 1: Arriving in Kullu Manali
Kullu Manali पहुँच कर सबसे पहले आपको आराम करने के लिए और नाईट स्टे के लिए कोई होटल या फिर कोई लॉज बुक करना पड़ेगा। Kullu Manali में आपको ठहरने के लिए कई तरह की आप्शन मिल जाएँगी। यहाँ नीचे हम आपको कुछ होटल के नाम बता रहे हैं जो आपके बजट के हिसाब से ठीक रहेंगे। आप उनमे से कोई भी चुन सकते हैं।
1. Hotel Snow Park :
यह होटल मनाली में है जो आपके बजट के हिसाब से भी ठीक रहेगा। ये होटल मनाली के माल रोड के नजदीक है। यह होटल आपके आराम के लिए बेसिक सुविधाएँ देता है।
2. New Shivalik Hotel :
यह होटल भी मनाली के मॉल रोड पर स्थित है जो कि आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नही डालता। यहाँ पर आपको साफ़ सुथरे कमरे मिल जायेंगे।
3. Zostel Manali :
ये Old Manali में स्थित है, जो लोग अपने कॉलेज में हॉस्टल लाइफ का अनुभव रखते हैं। उनके लिए Zostel Manali एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहाँ आपको छात्रावास के जैसे बेड और व्यक्तिगत कमरे भी मिल जाते हैं।
4. Negi’s Hotel Mayflower :
यह होटल मनाली के हिडिम्बा रोड पर है और आरामदायक कमरे उपलब्ध करवाता है। इस होटल का माहौल भी पारिवारिक होता है। ये भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
5. Rocktop Inn and Cafe :
यह होटल भी Old Manali में है, जिसमे आपको बजट के हिसाब से कमरे मिल जाते हैं और साथ में rooftop cafe भी है, यहाँ से आप मनाली के सौन्दर्य का आनंद ले सकते हैं।
6. Nomads Hostel :
Nomads Hostel भी old manali है जोकि एक बजट फ्रेंडली है। यहाँ आपको हॉस्टल की तरह बेड और व्यक्तिगत कमरे भी मिल जाते हैं।
7. The Lost Tribe Hostel :
यह हॉस्टल वशिष्ट गाँव में है जो कि आपको एक शांत वातावरण देता है। इसमें आपको व्यक्तिगत कमरे भी मिल जाते हैं और हॉस्टल की तरह बेड भी मिल सकते हैं।
8. Moustache Manali :
इसमें आपको व्यक्तिगत कमरे भी मिल जाते हैं और हॉस्टल कि तरह बेड भी मिल सकते हैं। यह Old Manali में स्थित है।
इनमे से आप किसी भी होटल में रुक सकते हैं या फिर अपनी सुविधा के अनुसार कोई और होटल भी चेक कर सकते हैं, परन्तु किसी भी होटल को बुक करने से पहले एक बार उसके review और ratings जरुर चेक कर लें।
Day 2: Old Manali
Old Manali अपनी कलात्मक संस्कृति और प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए मशहूर है। यहाँ आपको छोटी छोटी गलियों में कई रेस्तरां और कैफ़े मिल जायेंगे। यहाँ आप वहां के लोकल भोजन तथा अंतर्राष्ट्रीय भोजन का आनंद ले सकते हैं। जिनमें से कुछ Drifters’ Café, Café 1947, Sunshine Café, aur Dylan’s Toasted and Roasted Coffee House आदि प्रसिद्ध हैं। यहाँ की मार्किट में आप हाथों से बनी हुई चीजें भी खरीद सकते हैं। साथ में कपडे,जवेल्लेरी और भी बहुत सारी चीजों कि खरीदारी कर सकते हैं।
Old Manali में Manu Temple भी स्थित है, तथा हिडिम्बा देवी मंदिर भी Old Manali में है। अगर आप Old Manali जाएँ, तो हिडिम्बा देवी मंदिर जरुर जाएँ। ये मंदिर शिल्पकला ,प्राचीन संस्कृति और अपने आस पास के सुंदर वातावरण के लिए भी प्रसिद्ध है, जो पर्यटकों को वहां आने के लिए विवश कर देते हैं।
अगर आप ट्रैकिंग का शौक रखते हैं तो Jogini Waterfall आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह waterfall Old Manali से होंकर वशिष्ट गाँव तक जाता है। वशिष्ट गाँव जो Old Manali के पास है। वशिष्ट गाँव में आपको गर्म पानी के कुंड मिल जायेंगे। जिनमे आप नहाने का आनंद उठा सकते हैं।
Day 3: Solang Valley
Manali से कुछ ही किलोमीटर दूर Solang Valley है। Solang Valley को snow point भी कहा जाता है। क्योंकि यहाँ पर साल भर बर्फ रहती है। Solang Valley में करने के लिए बहुत कुछ है।
Skiing :
यहाँ आप स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। स्कीइंग के लिए यह एक मुख्य स्थान है। यहाँ एक स्कीइंग परशिक्षण केंद्र भी है, जो लोगों को स्कीइंग का परशिक्षण देता है।
Paragliding :
Solang Valley में आप पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग करते हुए आप पहाड़ों के ऊपर से Solang Valley और Manali के प्राकृतिक सौन्दर्य को निहार सकते हैं।
Ropeway Ride :
Solang Valley में आप ropeway ride का भी अनुभव कर सकते हैं।
Trekking :
यदि आप ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो यहाँ आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। Solang Valley में आस पास के पहाड़ों पर ट्रैकिंग कर के आप इसका आनंद उठा सकते हैं।
Snow Festival :
Solang Valley में हर साल snow festival मनाया जाता है। जिसमे अलग अलग तरह के खेल, कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है।
Day 4: Tibetan Culture
Manali में आपको विभिन्न सांस्कृतिक अनुयायी और धार्मिंक सम्प्रदायों का मेल देखने को मिल जाएगा। जिसमे तिब्बति सम्प्रदाय भी शामिल है। मनाली में आपको तिब्बति मार्किट भी मिल जाएगी। जिसमें बौध धर्म से जुडी हुई वस्तुएं खरीद सकते हैं।
मनाली में आपको कुछ ऐसे रेस्तरां भी मिल जायेंगे। जहाँ तिब्बति भोजन तैयार होता है। तिब्बति लोग अपने पारम्परिक नृत्य और संगीत के लिए भी प्रसिद्ध हैं। यहाँ आप उनके नृत्य और सांस्कृतिक संगीत का अनुभव कर सकते हैं।
Day 5: Journey to Naggar Castle
Naggar Castle कुल्लू वैली में स्थित एक प्राचीन एतिहासिक किला है। Naggar Castle किला प्राचीन राजाओं द्वारा बनवाया गया था। जिसका सम्बन्ध राजा सिद्ध सिंह से है। Naggar Castle किले कि स्थापना भी राजा सिद्ध सिंह ने की थी। यह किला पर्यटकों को प्राचीन कला और शांत वातावरण का अनुभव करवाता है। इस किले के पास ही राजा सिद्ध सिंह का महल भी है, जो कि प्राचीन हवेली के रूप में स्थित है। Naggar Castle आजकल एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ आने पर आपको प्राचीन संस्कृति और कला का अनुभव होगा।
[ये भी पढ़ें : Discovering Jaipur (Pink City): A Pocket-Friendly Travel Guide ]
Day 6: Trek to Jana Waterfall
Jana Waterfall Naggar के पास ब्यास नदी के किनारे स्थित है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। Jana Waterfall अपने आप में ही एक अदभुत दृश्य है। जिसमे ब्यास नदी का पानी एक ऊँचे पहाड़ से नीचे गिरता है। जिसकी ऊंचाई और पानी का परवाह देखने लायक होता है। आस पास पहाड़ों कि हरी भरी चट्टाने और नीचे खुला मैदान इसे और भी आकर्षित बनाता है। Jana Waterfall एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ हजारों प्रकृति प्रेमी इसकी अदभुत सुन्दरता की ओर खींचे चले आते हैं, जो पर्यटकों को शहर के शोरगुल से दूर प्रकृति के शांत वातावरण की अनुभूति करवाता है।
Jana Waterfall इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्राचीन समय में महाऋषि वशिष्ट ने इस स्थान को अपनी साधना के लिए चुना था। महर्षि वशिष्ट द्वारा इस स्थल पर तप साधना के कारण Jana Waterfall का महत्व और भी अधिक हो जाता है।
Jana Waterfall के पास हर साल जाना महोत्सव भी आयोजित किया जाता है। जिसमे आस पास के लोग अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं। यह महोत्सव पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
Day 7: A Day by the Riverside
आप अपनी यात्रा के आखिरी दिन को ब्यास नदी के किनारे अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मना कर गुजार सकते हैं। जिसमे आप खुद अपने हाथों से खाना बना कर अपने प्रियजनों के साथ कोई खेल खेल कर इस आखिरी दिन को यादगार बना सकते हैं। ब्यास नदी के ठंडे पानी में अपने पैरों को लटका कर अन्ताक्षरी या फिर कोई और खेल का आनंद ले सकते हैं।
Kullu Manali यात्रा के लिए जरुरी सामान
Kullu Manali घुमने जाने के लिए आपको अपने साथ कुछ जरुरी सामान ले जाना चाहिए, जो कि आपकी यात्रा में आपको बहुत काम आयेगा।
Warm Clothes :
Kullu Manali एक पहाड़ी क्षेत्र है और पहाड़ी इलाकों में ठण्ड बहुत होती है। इसलिए ठण्ड से बचने के लिए आपको अपने साथ कुछ गर्म कपड़े साथ ले जाने चाहिए। जैसे कि गर्म स्वेटर,जैकेट,गर्म जुरावें,दस्ताने आदि।
Waterproof Jacket and Raincoat :
Kullu Manali पहाड़ी क्षेत्र है और पहाड़ों में मौसम कभी भी करवट बदल लेता है। वहां बारिश का होना एक आम बात है। इसलिए आपको अपने साथ waterproof jacket या फिर रेनकोट साथ ले जाना चाहिए।
Comfortable Shoes :
यात्रा के लिए आपको हमेशा अपने साथ आरामदायक जूते साथ ले जाने चाहिए। खासकर तब जब आप ट्रैकिंग जैसी जगह पर जा रहे हों।
Sunscreen and Sunglasses :
पहाड़ी इलाकों में जब मौसम साफ़ हो तो वहां धूप भी काफी होती है। इसलिए Sunscreen and Sunglasses अपने साथ जरुर ले लें।
Camera :
Kullu Manali के खुबसूरत दृश्यों को और अपने उन हसीन पलों को जो आप वहां बिताने जा रहे हैं। उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए आपको कैमरे कि जरुरत पड़ेगी। इसलिए कैमरा ले जाना न भूले।
Power Bank :
अपने फोन को चार्ज करने के लिए आप अपने साथ एक पॉवर बैंक भी साथ ले जा सकते हैं। जिससे यदि किसी कारण से अगर आप अपने फ़ोन को होटल में चार्ज न कर पाए तो होटल के बाहर घूमते हुए भी पॉवर बैंक से फोन को चार्ज कर सकें।
Medicines and First Aid Kit :
यात्रा के दौरान आपको अपने स्वस्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। घुमने का आनंद आप तभी ले सकते हैं, जब आप पूरी तरह से स्वस्थ होंगे। घूमने जाने के लिए आप अपने साथ first aid kit और अपनी जरूरी दवाइयां ले जाना न भूलें।
ATM/Debit Card :
अपनी यात्रा के लिए आपको वहां ATM/Debit Card या Credit Card की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए अपने साथ ATM/Debit या Credit Card जरुर रखें।
ID Proof :
अगर आप किसी दूसरी जगह घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको अपने साथ अपना कोई ID Proof जरुर रखना चाहिए। क्योंकि होटल की बुकिंग के लिए और कुछ जगहों पर एंट्री के लिए भी ID Proof की जरुरत पड़ सकती है।
Currency :
यात्रा के लिए आपको अपने साथ कुछ रूपये भी अपने साथ रखना जरूरी है। क्योंकि कुछ ऐसी जगह भी होती हैं, यहाँ आस पास ATM नही मिलते तब ये रूपये आपके काम आ सकते हैं।
कुल्लू मनाली की अधिक जानकारी के लिए आप हिमाचल प्रदेश टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इसी के साथ हम Kullu Manali की अपनी इस यात्रा को यहीं पर समाप्त करते हैं। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपकी Kullu Manali यात्रा को सुखद और आनंदमयी बनाएगी । हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट कर के जरुर बताएं। हम आपकी मंगलमयी यात्रा कि कामना करते हैं।
धन्यवाद ।